देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले, 52 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया । राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुंबई, 21 जनवरी महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2886 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया । राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 20,00,878 हो गयी है। महाराष्ट्र में संक्रमण का पहला मामला करीब दस महीने पहले मार्च 2020 में सामने आया था ।

इन आंकड़ों के साथ देश में महाराष्ट्र ऐसा पहला प्रदेश बन गया है जहां संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के कारण 52 और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 50,634 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज दिन में 3,980 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,03,408 हो गयी है । उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 45,622 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई शहर में 527 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,04,653 पहुंच गयी है । मुंबई में दस और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर यहां 11,278 पर पहुंच गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट