देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 286 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में बृहस्पतिवार को 147 लोगों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राज्य में बृहस्पतिवार को 147 लोगों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आज 255 लोगों में तथा बुधवार रात में 31 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | दिल्ली में बेखौफ अपराधी, ग्रेटर कैलाश इलाके में महिला से दिनदहाड़े गोल्ड की चेन लूटी, देखें VIDEO.

अधिकारियों ने बताया कि आज जिन 255 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें रायपुर जिले से 114, कबीरधाम से 34, कांकेर से 20, राजनांदगांव से 17, मुंगेली से 16, जांजगीर-चांपा से 12, बस्तर से 10, बिलासपुर से छह, दुर्ग से पांच, नारायणपुर और गरियाबंद से चार-चार, कोरिया से तीन, जशपुर से दो तथा बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, सरगुजा, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा और बीजापुर से एक-एक मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सीमा सुरक्षा बल के 28 वर्षीय जवान की आज मौत हो गई।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक COVID19 के 886 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि भिलाई के इस जवान को निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ओडिशा के बालेश्वर जिला निवासी जवान को छुट्टी से भिलाई लौटने पर पृथक-वास में रखा गया था।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जवान बीएसएफ के 193वीं बटालियन का है। बटालियन कांकेर जिले में तैनात है। जवान की ड्यूटी भिलाई स्थित सेक्टर मुख्यालय में थी।

अधिकारियों ने बताया कि जवान की गर्भवती पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बीएसएफ के दल को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बीएसएफ के 204 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 91 जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं एक जवान की मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 2,68,285 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 6254 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में से 4377 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में 1847 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 30 मरीजों की मृत्यु हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस