जरुरी जानकारी | देश के यात्रा, पर्यटन उद्योग में जून-अगस्त के दौरान नौकरियों में 28 प्रतिशत की वृद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में चालू वित्त वर्ष में जून-अगस्त के दौरान यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में नौकरियों में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
मुंबई, 27 सितंबर देश में चालू वित्त वर्ष में जून-अगस्त के दौरान यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में नौकरियों में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
सीधी नियुक्ति मंच हायरेक्ट की ‘जॉब इंडेक्स रिपोर्ट’ के अनुसार, यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के दौरान छंटनी और वेतन में कटौती देखी गई।
हायरेक्ट की यह रिपोर्ट इसके मंच पर विभिन्न उद्योगों और शहरों में नौकरी की सूचना या जानकारी के आंकड़ों पर आधारित है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-अगस्त में नौकरियों के विज्ञापन या सूचना में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मासिक आधार पर इसमें आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी का असर कम होने के बाद उद्योग धीरे-धीरे पुनरुद्धार के रास्ते पर है। यह वर्तमान में नियुक्ति को लेकर सकारात्मक स्थिति को दर्शाता है।
जून-अगस्त के दौरान पंजीकृत नई नौकरियों में 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।
रिपोर्ट में पाया गया कि तीन साल तक के अनुभव के साथ फ्रेशर्स या शुरुआती स्तर के पदों पर मांग में जबर्दस्त उछाल आया है।
हायरेक्ट इंडिया के वैश्विक सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राज दास ने कहा कि भारतीय यात्रा और पर्यटन उद्योग ने महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद इस साल नियुक्तियों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। वहीं सरकार और पर्यटन मंत्रालय ने देश के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई उपायों को लागू किया है जिससे देश के आतिथ्य और यात्रा क्षेत्रों में समान रूप से रोजगार को बढ़ावा देने में मदद मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)