देश की खबरें | 28 जनवरी : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 28 जनवरी का दिन दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास में दर्ज है। 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी 28 जनवरी का दिन दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास में दर्ज है। 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था।

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1813 : ब्रिटेन के मशहूर लेखक जेन आस्टन के रोमांटिक उपन्यास 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का पहली बार प्रकाशन हुआ। इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है।

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरूआत।

1865 : लाला लाजपत राय का जन्म।

1898 : सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन।

1900 : जरनल के. एम. करिअप्पा का जन्म, जो देश के पहले गवर्नर बने।

1933 : चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए ‘पाकिस्तान’ नाम सुझाया।

1961 : घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलूर में आधारशिला रखी गई।

1980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।

1986 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत।

1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

1999 : भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000 : अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताबी विजय दर्ज की।

2002 : खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा। विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत।

2002 : पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन ने अमेरिका के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।

2003 : पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर में 42 लोगों की मौत।

2005 : पुर्तग़ाल सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2010 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी