देश की खबरें | उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन प्रभावित छातेन में फंसे 28 आम लोगों और 20 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी सिक्किम के छातेन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़क संपर्क टूट जाने के कारण फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 सैन्य कर्मियों को रविवार को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, आठ जून उत्तरी सिक्किम के छातेन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़क संपर्क टूट जाने के कारण फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 सैन्य कर्मियों को रविवार को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक हेलिकॉप्टर ने पहली बार में छातेन से 28 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें नाबालिग, टैक्सी चालक और सरकारी अधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरी बार में 20 सैन्यकर्मियों को पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर उतारा गया।

उन्होंने बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने छातेन में तैनात भारतीय सेना के जवानों के लिए आवश्यक आपूर्ति भी पहुंचाई।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार ने भूस्खलन से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की और तीन नाबालिगों सहित 28 आम लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया।

सेना के 20 जवान भी हेलीकॉप्टर से यहां वापस लौटे।

उन्होंने बताया कि सभी लोग पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गए।

अधिकारी ने बताया कि यह राहत और बचाव कार्य राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे समन्वित प्रयासों का हिस्सा है, जो खराब मौसम और भूस्खलन के कारण प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क टूटने की स्थिति को देखते हुए किए जा रहे हैं।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आज (रविवार) सुबह पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी, जिसमें पहला हेलीकॉप्टर छातेन की ओर रवाना हुआ था ताकि वहां से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सभी नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे सड़क और दूरसंचार संपर्क बाधित हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट