देश की खबरें | गुवाहाटी हवाई अड्डे से गर्मियों में रोजाना 27 अतिरिक्त उड़ान संचालित की जाएंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के गुवाहाटी स्थित ‘लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से मार्च के अंतिम रविवार और अक्टूबर के आखिरी रविवार तक गर्मियों में प्रतिदिन 27 अतिरिक्त उड़ान संचालित करने की योजना बनाई गई है।
गुवाहाटी, दो अप्रैल असम के गुवाहाटी स्थित ‘लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से मार्च के अंतिम रविवार और अक्टूबर के आखिरी रविवार तक गर्मियों में प्रतिदिन 27 अतिरिक्त उड़ान संचालित करने की योजना बनाई गई है।
हवाई अड्डे की प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि यदि सभी कुछ योजना के अनुरूप रहा, तो इस अवधि में हवाई अड्डे से प्रतिदिन संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या 63 से बढ़ाकर 90 की जाएगी।
उड़ानों की सूची में वाराणसी एवं दुर्गापुर समेत नए गंतव्यों को शामिल किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि कई मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी, जैसे कि दिल्ली के लिए दो उड़ान संचालित की जाएंगी। इसके अलावा मुंबई, इम्फाल और पटना के लिए एक-एक उड़ान की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर के बाद गुवाहाटी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात और यात्रियों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है।
पिछले दो महीने में यात्रियों की संख्या 1,09,037 से बढ़कर 1,18,181 हो गई है।
उन्होंने कहा कि 2021 और 2022 के कार्यक्रम के तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार उड़ानों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)