देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना के 265 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस के 265 नए मामले सामने आए। यह राज्य में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

जियो

चंडीगढ़, एक जून हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस के 265 नए मामले सामने आए। यह राज्य में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

इस बीच एक कोविड-19 मरीज की मौत भी हो गयी। नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,356 हो गयी।

यह भी पढ़े | Nisarga Cyclone: गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के CM ठाकरे और गुजरात के सीएम रूपाणी से की बात, राज्यों में NDRF की टीमें तैनात.

पिछले महीने संक्रमित लोगों की संख्या में लगभग सात गुना वृद्धि हुई। 30 अप्रैल को राज्य में संक्रमण के केवल 339 मामले थे।

इससे पहले हरियाणा में किसी एक दिन में सबसे अधिक 217 मामले शुक्रवार को सामने आए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के पुणे में पिछले 24 घंटे में 76 नए मरीज पाए गए, 8 की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अब तक 21 लोग इस बीमारी के शिकार हुए हैं।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि सबसे ज्यादा प्रभावित गुड़गांव में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का नया मामला भी गुड़गांव से ही आया है।

नए 265 मामलों में से 129 मामले गुड़गांव से हैं। जिले में अब तक 903 मामले सामने आ चुके हैं।

फरीदाबाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां सोमवार को 25 नए मामले सामने आए। जिले से अब तक 392 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 1,280 लोग इससे संक्रमित हैं और 1,055 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में हर आठ दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान