देश की खबरें | अरुणाचल में कोविड-19 के 256 नए मामले, पुडुचेरी में मिले 42 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 256 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,820 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 19 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 256 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,820 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि महामारी से एक और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 202 हो गई। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 105 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 4,211 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 38407 हो गई। राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने की दर 89.69 प्रतिशत है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब तक 7,76,841 लोगों को टीका लग चुका है।

उधर, केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,745 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि चार महीने बाद पुडुचेरी में 50 से कम मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,778 बनी हुई है।

इस अवधि में अस्पतालों से 125 मरीजों को छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,16,926 हो गई है। पुडुचेरी में 1041 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत है। मृत्यु एवं स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.48 प्रतिशत और 97.65 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक केंद्रशासित प्रदेश में 6,39,181 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें दूसरी खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\