देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 2520 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 94 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2,520 नये मामले सामने आये जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 94,000 से अधिक हो गए।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2,520 नये मामले सामने आये जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 94,000 से अधिक हो गए।

वहीं मृतक संख्या बढ़कर 2,923 हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।

यह भी पढ़े | कोविड-19: गोवा में एक दिन में संक्रमण के 94 मामले सामने आए.

23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3947 नये मामले सामने आये थे।

हालांकि पिछले पांच दिनों के दौरान नये मामलों की संख्या ऊपर नीचे हुई है और आंकड़ों में कोई विशेष रुख देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़े | असम: PM मोदी ने किया बाढ़ से मरने वाले शख्‍स के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान.

28 जून से एक जुलाई तक सामने आये मामले इस प्रकार हैं- 2,889 मामले (28 जून); 2,084 (29 जून); 2,199 (30 जून) और 2,442 (1 जुलाई)।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शुक्रवार को कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 2,864 थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,923 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 94,695 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\