खेल की खबरें | ख्वाजा के शतक से आस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 251 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में जन्मे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 251 रन बना लिये ।

कराची, 12 मार्च पाकिस्तान में जन्मे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 251 रन बना लिये ।

ख्वाजा 266 गेंदों पर 127 रन बनाकर खेल रहे हैं । रावलपिंडी में सपाट पिच पर ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में शतक से तीन रन से चूके ख्वाजा ने एक और निर्जीव पिच पर उम्दा पारी खेली ।

ख्वाजा और स्टीव स्मिथ (72) ने तीसरे विकेट के लिये 159 रन जोड़े । पाकिस्तान ने दूसरी नयी गेंद लेने के बाद इस साझेदारी को तोड़ा जब फहीम अशरफ ने हसन अली की गेंद पर स्लिप में नीचे की ओर जाता शानदार कैच लपका ।

नाथन लियोन ने अभी खाता नहीं खोला है । उन्हें दिन की आखिरी गेंद पर जीवनदान मिला जब इमामुल हक फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर उनका कैच नहीं लपक सके । गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी थे ।

पाकिस्तान ने आखिरी सत्र में 26 ओवर स्पिनरों से कराये लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा । ख्वाजा ने 193 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया । पिछली 27 पारियों से टेस्ट शतक का इंतजार कर रहे स्मिथ ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया ।

इससे पहले दूसरे सत्र में पाकिस्तानी गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला । चाय से पहले आखिरी 12 ओवर में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 15 रन दिये ।

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । ख्वाजा और डेविड वॉर्नर (36) ने पहले विकेट के लिये 18 ओवर में 82 रन बनाये ।

पाकिस्तान ने लंच से पहले आखिरी घंटे में खेल में वापसी की जब फहीम अशरफ ने वॉर्नर का विकेट लिया । मार्नस लाबुशेन खाता खोले बिना रन आउट हो गए ।

रावलपिंडी में तीन रन से शतक से चूके ख्वाजा और वॉर्नर ने पहले 14 ओवर में 63 रन निकाले । पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी को पिच से कोई मदद नहीं मिली ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी