देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 2505 नये मामले सामने आये, कुल संख्या 97 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,505 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 97,000 के पार चली गई। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 3,004 हो गई।

नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,505 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 97,000 के पार चली गई। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 3,004 हो गई।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 55 मरीजों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया था एंटीजन टेस्ट.

बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पहले हुई 26 मौतों की भी गणना शनिवार में शामिल की गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,004 हो गई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 97,200 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में तमिलनाडु, 4,280 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढकर 1 लाख के पार पहुंची, अब तक 14 सौ से ज्यादा की मौत.

उल्लेखनीय है कि 23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3947 नये मामले सामने आये थे।

दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2,923 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\