देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 2,505 नये मामले, कुल आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,505 नये मामले सामने आने के साथ कुल आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है, जबकि इस महामारी से यहां मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,067 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,505 नये मामले सामने आने के साथ कुल आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है, जबकि इस महामारी से यहां मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,067 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 63 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल, CM योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट.

बुलेटिन में कहा गया है कि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,067 हो गई है और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,444 हो गये हैं।

दिल्ली में 23 जून को एक दिन में सर्वाधिक 3,947 मामले सामने आये थे। हालांकि, पिछले पांच दिनों में मामले इससे कम हुए हैं लेकिन घट-बढ़ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,004 थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 24 घंटे में आए COVID-19 के 6,555 नए केस, राज्य मरीजों की संख्या 2,06,619 हुई.

दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में क्षमता बढ़ाने के लिए बाहर से ली जा रहीं सेवाओं में कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या में 25 प्रतिशत तक वृद्धि का आदेश जारी किया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने राष्ट्रीय राजधानी में निगरानी बढ़ाने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 71,339 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं, उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है या यहां से बाहर चले गये हैं, जबकि इलाजरत मरीजों की संख्या 25,038 है।

अब तक 6,43,504 नमूनों की जांच की गई है।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या शनिवार को 456 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला