देश की खबरें | पंजाब पुलिस में 2500 पद जल्द भरे जायेंगे : मुख्यमंत्री मान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जायेंगे।
चंडीगढ़, छह अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जायेंगे।
यहां एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पदों को भरने के लिए इस महीने के अंत तक परीक्षा कराई जाएगी।
मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने की जारी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पंजाब पुलिस में 2500 से अधिक लोगों की भर्ती करेगी।
उन्होंने कहा कि इससे पुलिस के कार्यबल में इजाफा होगा और यह प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बरकार रखने समेत अन्य आपात चुनौतियों से निपट सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिपाही (खुफिया एवं जांच कैडर) के 1156 पद और खुफिया विभाग में दीवान (हेड कॉन्सटेबल) के 786 पद पर भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक (जांच, खुफिया, जिला एंव सशस्त्र पुलिस कैडर) के 560 पद भी भरे जायेंगे।
सिपाही और दीवान की भर्ती के लिए 14 और 15 अक्टूबर को परीक्षा होगी और उपनिरीक्षक पद के लिए 16 अक्टूबर को परीक्षा होगी।
मान ने कहा कि पंजाब सरकार पुलिस बल में 4,374 सिपाहियों को पहले ही नियुक्ति पत्र दे चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)