जरुरी जानकारी | दिवाना कानून के तहत जून तक 250 दबाव वाली कंपनियों को बचाया गया: साहू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता बोर्ड के चेयरपर्सन एम. एस. साहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिवाला कानून के तहत समाधान योजना के जरिये जून 2020 तक करीब 250 कर्ज बोझ तले दबी कंपनियों को बचाया गया। इस कानून का मूल उद्देश्य ही कंपनियों को जिंदा रखना है।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता बोर्ड के चेयरपर्सन एम. एस. साहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिवाला कानून के तहत समाधान योजना के जरिये जून 2020 तक करीब 250 कर्ज बोझ तले दबी कंपनियों को बचाया गया। इस कानून का मूल उद्देश्य ही कंपनियों को जिंदा रखना है।

दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) को लागू हुए चार वर्ष हो चुके हैं। यह कानून दबाव वाली परिसंपत्तियों के समयबद्ध और बाजार से जुड़े समाधान की सुविधा देता है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

कोविड-19 संकट के दौरान दिवाला प्रक्रिया के प्रावधान निलंबित करने के बारे में साहू ने कहा कि एक सीमित और सुस्पष्ट सनसेट नियम के साथ प्रक्रिया में सुधार की जरूरत थी।

साहू ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि जून 2020 तक आईबीसी ने करीब 250 दबाव वाली फर्मों का समाधान योजना के माध्यम से बचाव किया है। इसमें से करीब एक तिहाई कंपनियां तो भारी दबाव से जूझ रही थी। इन कंपनियों को बचाने से इनके ऋणदाताओं ने प्रक्रिया में प्रवेश करने के समय इनके परिसमापन मूल्य का करीब 200 प्रतिशत तक वसूल किया।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में यह संहिता असफल कंपनी के माले में बाजार ताकतों को अनुपूरक उपचार में सक्षम बनाता है वहीं वहनीय कंपनी को बचाने और ऐसी कंपनी जो व्यवहार्य नहीं रह गई है उसके परिसमापन की बात करता है।

उन्होंने कहा कि इस संहिता में एक धारा ऐसी भी है जो कि बेहतर साख नहीं रखने वालों को समाधान योजना सौंपने से दूर रखती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\