खेल की खबरें | रोच के 250 विकेट, बांग्लादेश के छह विकेट पर 132 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी के छह विकेट 132 रन पर गंवा दिये थे । अभी भी वह मेजबान के पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे है ।

बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी के छह विकेट 132 रन पर गंवा दिये थे । अभी भी वह मेजबान के पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे है ।

रोच ने पहले दिन विकेट लिये और दूसरी पारी में 10 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाये । उनके 73 टेस्ट में अब तक 252 विकेट हो गए हैं । बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तामिम इकबाल (चार) उनका 250वां शिकार बने जिन्होंने विकेट के पीछे कैच थमाया ।

रोच अब वेस्टइंडीज के लिये सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर है । महान तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श 132 मैचों में 519 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं ।

रोच ने सलामी बल्लेबाज महमूदुल्लाह हसन जॉय (13) और अनामुल हक (चार) को भी पवेलियन भेजा । नजमुल हुसैन शंटो ने बांग्लादेश के लिये 91 गेंद में 42 रन बनाये और वह अलजारी जोसेफ का शिकार हुए ।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में 408 रन पर टीम आउट हो गई । काइल मायर्स 146 रन बनाकर शरीफुल इस्लाम की गेंद पर विकेट गंवा बैठे । उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाये ।

भारी बारिश के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा । बांग्लादेश ने पहली पारी में 234 रन बनाये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\