देश की खबरें | आगरा में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित व 25 हजार रुपये के इनामी कथित बदमाश को गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।

आगरा (उप्र),16 मई आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित व 25 हजार रुपये के इनामी कथित बदमाश को गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा में फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेण्ट में एक व्यापारी किशन अग्रवाल की हत्या में शामिल छह बदमाशों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो फरार थे जिनपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दोनों वांछित बदमाश बाइक से कहीं जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने ने कथित बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने गोली चला दी, जबावी कार्रवाई में पंकज उर्फ बंटी को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया जबकि विजय उर्फ करुआ भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक (नगर)रोहन पी बोत्रे ने बताया कि घायल बदमाश पंकज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि पंकज से एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है जबकि उसके साथी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर