देश की खबरें | भारत निर्मित टीके का इंतजार 25 देश कर रहे हैं : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यहां कहा कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को यहां निर्मित टीके का इंतजार है।

अमरावती, छह फरवरी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यहां कहा कि भारत ने अभी तक 15 देशों को कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति की है और 25 अन्य देशों को यहां निर्मित टीके का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि तीन श्रेणियों के देश भारत से टीका हासिल करने के इच्छुक हैं-- गरीब, कीमत को लेकर संवेदनशील देश और दवा कंपनियों के साथ सीधे समझौता करने वाले अन्य देश।

जयशंकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जहां तक मुझे पता है, हम 15 देशों को पहले ही टीके की आपूर्ति कर चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘25 अन्य देशों को टीके का इंतजार है। लेकिन आज महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इस मामले में विश्व के नक्शे पर उभरा है।’’

मंत्री ने कहा कि कुछ गरीब देशों को अनुदान के आधार पर टीके की आपूर्ति की जा रही है जबकि कुछ देश उस कीमत पर टीका चाहते हैं जो भारत सरकार टीका निर्माताओं को दे रही है।

जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को ‘‘विश्व की फार्मेसी’’ के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\