देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 245 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,90,783 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, चार जुलाई ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,90,783 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार 12,748 नमूनों की जांच के बाद ये मामले सामने आये हैं और संक्रमण दर 1.92 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि यह कल 2.68 फीसदी थी।

विभाग का कहना है कि खुर्दा जिले में सर्वाधिक 135 मामले एवं कटक में 38 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में मिले नए संक्रमितों में 41 बच्चे शामिल हैं।

रविवार को राज्य में कोविड-19 के 346 नये मामले सामने आये थे।

सरकार के अनुसार, फिलहाल राज्य में कोविड-19 के 1490 मरीज उपचाराधीन हैं तथा 65 और लोगों के कोविड-19 से उबरने के साथ ही अबतक 12,80,114 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 9,126 बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट