देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 245 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 14,106 तक पहुंच गयी है।

भोपाल, दो जुलाई जून मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 14,106 तक पहुंच गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 589 हो गयी है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में गुरुवार को 6330 नए मरीज पाए गए, 125 की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में चार, भोपाल में तीन और मुरैना एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया कि मुरैना कोरोना वायरस के नए केन्द्र के रूप में सामने आया हैं। यहां बृहस्पतिवार को 57 तथा यहां अब तक कुल 538 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, 1554 नए मामले आए सामने, 57 की मौत.

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 236 मौत इन्दौर में हुई हैं। उज्जैन में 71, भोपाल में 83, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 21, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 14,106 संक्रमित लोगों में से अब तक 10,815 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और केवल 27,02 ही सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 57 नए मामले मुरैना जिले में आए हैं, जबकि इंदौर में 19, ग्वालियर में 25 एवं भोपाल में 54 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 160 रोगी स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर चले गए।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित लोग पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,053 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट