देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर बुधवार को सुबह से जारी मतदान के शुरूआती चार घंटे में 24.10 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 25 सितंबर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर बुधवार को सुबह से जारी मतदान के शुरूआती चार घंटे में 24.10 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि जम्मू की गुलाबगढ़ (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 35.72 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पुंछ हवेली में 34.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में 15 विधानसभा क्षेत्रों में से कंगन (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 30.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद चरार-ए-शरीफ में 28.85 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। खानसाहिब सीट पर 27 फीसदी मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि हब्बाकदल निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक सबसे कम 7.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी