देश की खबरें | असम में कोविड—19 के 24 ताजा मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 798 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 और लोगों के संक्रमित होने के बाद प्रदेश में इस वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ कर 798 हो गयी है ।

जियो

गुवाहाटी, 28 मई असम में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 और लोगों के संक्रमित होने के बाद प्रदेश में इस वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ कर 798 हो गयी है ।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुबह में 15 नये मामले सामने आये जबकि नौ मामले बुधवार की रात सामने आये थे ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- उनसे नहीं वसूला जाना चाहिए बस या ट्रेन का किराया.

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से कामरूप (मेट्रो) में 12, होजाई में पांच, डिब्रूगढ़ में तीन तथा लखीमपुर, नगांव, मोरीगांव एवं जोरहाट में एक-एक मामला सामने आया है ।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोविड—19 के सक्रिय मामलों की संख्या 704 हो गयी है जबकि 87 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं । तीन मरीजों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.

उन्होंने बताया कि चार लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

देश में लॉकडाउन के दौरान अंतरराज्यीय आवागमन की अनुमति दिये जाने के बाद असम में कोविड—19 के मामलों में इजाफा हुआ है। इस हफ्ते अब तक 411 मामलों का पता चला है।

प्रदेश में सोमवार को 156 मामले सामने आए थे जो एक दिन का सबसे अधिक है। मंगलवार को प्रदेश में 139 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी जबकि बुधवार को यह संख्या 92 थी।

सरमा ने कहा कि ताजा मामलों में अधिकतर वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों से यहां आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान