देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 233 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,58,082 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 16 फरवरी मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,58,082 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से तीन और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 3,841 हो गयी है।
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 23 जिलों में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 93 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 39 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,58,082 संक्रमितों में से अब तक 2,52,385 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 1,856 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 221 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)