देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले, कुल मामले 3,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,000 के पार पहुंच गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 11 अगस्त नगालैंड में कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,000 के पार पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री एस. पांगन्यू फोम ने बताया कि राज्य में अब कोविड-19 के कुल 3,011 मामले हैं।

यह भी पढ़े | Landslide in Chamoli District: चमोली में भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन से कई दुकानें क्षतिग्रस्त, पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरे.

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ 828 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 230 संक्रमित पाए गए। इनमें से दीमापुर और कोहिमा में 104-104, मोन में 18 और पेरेन जिले में चार नए मामले सामने आए हैं।’’

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के लिए राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. नयन किकोन ने कहा कि नए मामलों में सशस्त्र बल के 146 कर्मी, अन्य स्थानों से लौटे 22 लोग और दो अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus outbreak in Puducherry: पुडुचेरी के दो कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की.

उन्होंने कहा, ‘‘ एक आकलन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के 45.57 प्रतिशत मरीज सुरक्षा कर्मी और 36.33 प्रतिशत मरीज अन्य राज्यों से आए लोग हैं।’’

किकोन ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 32.31 प्रतिशत है।

नगालैंड में अभी कोरोना वायरस के 2,027 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 973 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं आठ संक्रमितों की मौत हो गई है। तीन मरीज दूसरे राज्य भी चले गए।

राज्य का किफिरे जिला एकमात्र ऐसा जिला है जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है।

निहारिका मानसी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड