देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए जबकि 12 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया। इस दौरान संक्रमण की दर 0.32 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आए जबकि 12 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया। इस दौरान संक्रमण की दर 0.32 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में इससे पहली तीन अप्रैल को 10 मरीजों की मौत संक्रमण से हुई थी। नए मामलों और संक्रमण दर में पिछले दिनों के आंकड़ों के मुकाबले मामूली वृद्धि देखी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 131 नए मामले सामने आए थे जबकि 16 मरीजों की मौत हुई थी और इस दौरान संक्रमण दर गिरकर 0.22 प्रतिशत रह गयी थी।

संक्रमण दर दो हफ्तों से एक प्रतिशत के नीचे बनी हुई है, दिल्ली सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि 14 जून से रेस्तरां और साप्ताहिक बाजारों पर लगी पाबंदी में आंशिक ढील दी जाएगी।

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 255 मामले आए थे जबकि शनिवार को 213, शुक्रवार को 238, बृहस्पतिवार को 305, और बुधवार को 337 नए मामले सामने आए थे। शहर में महामारी से रविवार को 23, शनिवार को 28, शुक्रवार को 24, बृहस्पतिवार को 44 और बुधवार को 36 मरीजों की मौत हुई थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर की बात करें तो रविवार को यह 0.4 प्रतिशत, शनिवार और शुक्रवार को 0.3 प्रतिशत, बृहस्पतिवार को 0.4 प्रतिशत और बुधवार को 0.5 प्रतिशत थी।

बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 364 लोग ठीक हुए और एक दिन में संक्रमित मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।

इसके मुताबिक, शहर में अब तक संक्रमण के 14,31,498 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 24,851 लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 71,291 नमूनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 3078 है जिनमें से 841 घर पर पृथकवास में हैं।

वहीं टीकाकरण की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान 60949 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। इनमें से 40031 को टीके की पहली खुराक दी गई।

अब तक राष्ट्रीय राजधानी में कुल 6147977 लोगों को टीका लग चुका है जिनमें से 1463819 का टीके की दोनों खुराक लगने के बाद पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\