देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,676 हो गई है। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 82 तक पहुंच गई है।

जियो

अमरावती, 13 जून आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 222 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,676 हो गई है। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 82 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में उपचार से स्वस्थ हुए 94 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 3,185 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 200 ‘सुरक्षित घर’ बनाएगी बंगाल सरकार.

विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर वी विजय चंद के अनुसार चार महीने की बच्ची ने सफलतापूर्वक कोरोना वायरस को मात दी। शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बच्ची अपनी मां के साथ रहने पर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी। 25 मई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के चलते उसे 18 दिन तक वेंटिलेटर पर रखकर निगरानी की गई।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 64 मामले पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 449 हुई : 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कलेक्टर ने कहा,''इसके बाद बच्ची की फिर जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट में उसके ठीक होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।''

कोविड-19 पर जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि नए संक्रमित पाए गए लोगों में 186 स्थानीय जबकि 33 लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 14,477 नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को कृष्णा जिले में दो लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी