Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने आईएसआईएस, टीटीपी और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करने का शनिवार को दावा किया.

Credit -Latestly.Com

लाहौर, 22 जून : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने आईएसआईएस, टीटीपी और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करने का शनिवार को दावा किया. आतंकवाद-निरोधक विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, इस सप्ताह पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर पंजाब के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया तथा आईएसआईएस, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि इन कथित आतंकवादियों को लाहौर, एटक, शेखपुरा, मुजफ्फरगढ़, ननकाना साहिब, बहावलपुर, डी जी खान, फैसलाबाद, मुल्तान, बहावलनगर और रावलिपंडी जैसे क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया. प्रवक्ता के अनुसार, संदिग्धों के पास से कथित रूप से 1645 ग्राम विस्फोटक, तीन हथगोले, एक आईईडी बम, 12 डिटोनेटर, एक पिस्तौल और प्रतिबंधित साहित्य सामग्री बरामद की गयी. यह भी पढ़ें : UP: अमेठी में रिश्वत मांगने के आरोपी दो उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों ने पंजाब में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची थी और वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं हस्तियों को निशाना बनाना चाहते थे.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ 19 मामले दर्ज किये हैं और उन्हें पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट