विदेश की खबरें | चीन में रेस्तरां में आग लगने से 22 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के लिओनिंग प्रांत के लिओयांग शहर में मंगलवार दोपहर एक रेस्तरां में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 29 अप्रैल चीन के लिओनिंग प्रांत के लिओयांग शहर में मंगलवार दोपहर एक रेस्तरां में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक, रेस्तरां में आग अपराह्न करीब 12.25 बजे लगी।

फिलहाल आग लगने की वजह सहित अन्य विवरण साझा नहीं किया गया है। हालांकि, घटना से जुड़ी तस्वीरों में रेस्तरां की खिड़कियों से आग की भीषण लपटें बाहर निकलती देखी जा सकती हैं।

समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने घटना की जांच के सिलसिले में रेस्तरां के प्रबंधक को हिरासत में लिया है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पीड़ितों से जुड़े मामलों से उचित ढंग से निपटने, उनके परिजनों को सांत्वना देने, आग के कारणों का जल्द पता लगाने और जिम्मेदार लोगों को कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराने के प्रयास करने का आह्वान किया है।

‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक, चिनफिंग ने मई दिवस की छुट्टियों के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बड़े हादसे रोकने के महत्व पर भी जोर दिया।

चीन में मई दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिन की छुट्टी होती है।

प्रधानमंत्री ली क्विंग ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राधिकारियों को सुरक्षा खतरों का आकलन करना चाहिए और ऐसे हादसों को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने चाहिए।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने अपनी एक टीम घटनास्थल पर भेजी है।

यह चीन में इस महीने आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है।

इससे पहले, नौ अप्रैल को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत की लोंघुआ काउंटी में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई थी। नर्सिंग होम में आग लगने के दौरान इमारत में कुल 39 बुजुर्ग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\