देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामूला में इस साल अब तक 217 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में इस साल अब तक 217 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक जून जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में इस साल अब तक 217 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस ने इस साल के पहले पांच महीनों में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 144 मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 217 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करों में से 23 के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ की अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटीएनडीपीएस) और सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, कालाबाजारी में करोड़ों रुपये की तस्करी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी में लगभग 3.41 करोड़ रुपये मूल्य की 2.625 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 3.14 करोड़ रुपये मूल्य की 2.419 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 43.90 लाख रुपये की नकदी और 15 वाहन भी जब्त किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\