देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 2,123 नये मरीज सामने आए, नौ और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 2,123 मरीज सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,69,169 हो गई। वहीं, इस अवधि में राज्य में और नौ लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 19 सितंबर तेलंगाना में कोविड-19 के 2,123 मरीज सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,69,169 हो गई। वहीं, इस अवधि में राज्य में और नौ लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई।

राज्य में अब तक कुल 1,025 संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | Bhopal Gas Tragedy: कोरोना संक्रमित 6 गैस पीड़ितों की मौत के बाद BMHRC पर लगा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप.

राज्य सरकार द्वारा 18 सितंबर रात आठ बजे के आंकड़ों का बताने के लिए शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 305 नये संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रंगारेड्डी जिले में 185 और मेढचल मल्काजगिरि में 149 नये मामले आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक अबतक राज्य में 1,37,508 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 30,636 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | Parliament Monsoon Session 2020: भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की राज्यसभा में उठी मांग.

बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार 18 सितंबर को 54,459 नमूनों की जांच की गई। अबतक तेलंगाना में 24,34,409 मूनों की जांच की गई है जो प्रति 10 लाख आबादी पर 65,570 है।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 से मृत्यु की दर 0.60 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.61 प्रतिशत है।

इसी प्रकार तेलंगाना में संक्रमितों की ठीक होने की दर 81.28 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 79.26 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट