देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 212 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 31691 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 212 हो गयी है । प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बृहस्पितवार को 31691 पहुंच गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 23 जुलाई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 212 हो गयी है । प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बृहस्पितवार को 31691 पहुंच गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना एवं रोहतास में दो—दो व्यक्तियों की मौत के साथ प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 212 हो गयी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 212 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 35, भागलपुर में 19, गया में 13, दरभंगा में 10, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, रोहतास एवं सारण में 09—09, बेगूसराय एवं नालंदा में 08—08, भोजपुर, समस्तीपुर एवं सिवान में 07—07, खगडिया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में 05—05, जहानाबाद, नवादा एवं पूर्णिया में 04—04, कैमूर, कटिहार, किशनगंज एवं सीतामढी में 03—03, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, लखीसराय एवं मधुबनी में 02—02 तथा बांका, बक्सर, गोपालगंज, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है।

विभाग ने बताया कि बिहार में बुधवार को अपराहन 4 बजे से बृहस्पतिवार को 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1625 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 31691 हो गये हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत बोले, US की जांच एजेंसी से कराएं वॉइस टेस्टिंग.

इसमें कहा गया है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 31691 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 4786, भागलपुर के 1942, मुजफ्फरपुर के 1415, नालंदा के 1179, सिवान के 1160, बेगूसराय के 1143, गया के 1189, रोहतास के 1156, पश्चिम चंपारण के 966, नवादा के 1028, मुंगेर के 860, समस्तीपुर के 850, भोजपुर के 836, सारण के 887, मधुबनी के 719, खगडिया के 775, पूर्वी चंपारण 733, वैशाली के 679, गोपालगंज के 671, पूर्णिया के 666, कटिहार के 620, जहानाबाद के 621, दरभंगा के 567, सुपौल के 540, औरंगाबाद के 529, बक्सर के 579, लखीसराय के 544, जमुुई के 495, सहरसा के 434, बांका के 418, मधेपुरा के 454, किशनगंज के 388, शेखपुरा के 376, सीतामढी के 337, कैमूर के 317, अरवल के 324, अररिया के 314 तथा शिवहर जिले के 194 मामले शामिल हैं ।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 10120 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1083 मरीज ठीक हुए ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज