विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में 21 ट्रक फूंके गए, सेना तैनात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्राधिकारियों को अभी यह जानकारी नहीं है कि इन हमलों का उद्देश्य क्या है या इनका आपस में संबंध है या नहीं।
प्राधिकारियों को अभी यह जानकारी नहीं है कि इन हमलों का उद्देश्य क्या है या इनका आपस में संबंध है या नहीं।
पुलिस मंत्री भेकी सेले ने बताया कि इन हमलों के पीछे दक्षिण अफ्रीका को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की मंशा हो सकती है।
उन्होंने यह नहीं बताया कि इन हमलों के पीछे कौन हो सकता है लेकिन पुलिस हमलों के संबंध में कम से कम 12 लोगों की तलाश कर रही है।
सेले ने दक्षिण अफ्रीका सरकार की आधिकारिक समाचार एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘यह संगठित और सोचा-समझा अभियान है।’’
उन्होंने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि ट्रकों को जलाए जाने की घटना उस हिंसा से जुड़ी है जो जुलाई 2021 के पहले हफ्ते में हुई जब 350 से अधिक लोग मारे गए और उद्योगों को लूटा तथा जलाया गया।
यह हिंसा अदालत की अवमानना के जुर्म में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल की सजा दिए जाने के खिलाफ भड़की थी।
दक्षिण अफ्रीका के रक्षा विभाग ने बताया कि सैनिकों को लिम्पोपो और मुमालांगा प्रांत, पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत तथा मध्य फ्री स्टेट प्रांत में तैनात किया गया है। जुमा का ताल्लुक क्वाजुलु-नताल से है। सेना ट्रक हमलों से निपटने में पुलिस की मदद करेगी।
सेले ने बताया कि लिम्पोपो, मुमालांगा और क्वाजुलु-नताल प्रांतों में रविवार से लेकर अब तक 21 ट्रकों को आग लगाई गयी है।
बहरहाल, ट्रकों को आग लगाने की घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई या कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)