देश की खबरें | महाराष्ट्र में संक्रमण के 20,419 नए मामले, 430 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 20,419 नए मामले आए और संक्रमण से 430 लोगों की मौत हो गयी ।
मुंबई, 26 सितंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 20,419 नए मामले आए और संक्रमण से 430 लोगों की मौत हो गयी ।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 13,21,176 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 430 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक 35,191 लोगों की मौत हो चुकी है ।
उपचार के बाद कुल 23,644 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी । अब तक 10,16,450 लोग ठीक हो चुके हैं ।
यह भी पढ़े | IPL मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन लोग हुए गिरफ्तार.
राज्य में 2,69,119 मरीजों का उपचार चल रहा है ।
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2282 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,96,585 हो गयी जबकि 44 मरीजों की मौत हो जाने से अब तक 8750 लोगों की मौत हो चुकी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)