देश की खबरें | 2025 डब्ल्यूपीए चैंपियनशिप जेएलएन स्टेडियम में नवनिर्मित मोंडोट्रैक पर आयोजित होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पहली बार आयोजित होने वाली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (डब्ल्यूपीए) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के नवनिर्मित ‘मोंडोट्रैक’ पर आयोजित की जाएगी जो विश्व स्तरीय सतह है।

नयी दिल्ली, दो मई भारत में पहली बार आयोजित होने वाली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (डब्ल्यूपीए) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के नवनिर्मित ‘मोंडोट्रैक’ पर आयोजित की जाएगी जो विश्व स्तरीय सतह है।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक भारत में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी।

पीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने 1976 से हर ओलंपिक खेलों में इस्तेमाल की जाने वाली सतह ‘मोंडोट्रैक’ को चुना है जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ विश्व चैंपियनशिप कराने की हमारी योजना का हिस्सा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले का ओलंपिक और पैरालंपिक चैंपियन और पदक विजेता जैसे नीरज चोपड़ा, परवीन कुमार और सुमित अंतिल सहित भारत के शीर्ष एथलीट ने भी समर्थन किया है। ’’

‘मोंडोट्रैक’ एक नयी सतह है जिसका उपयोग ट्रैक स्पर्धा के लिए किया जा रहा है और माना जाता है कि यह प्रदर्शन को बढ़ाता है और चोट की संभावना को कम करता है।

पेरिस ओलंपिक और ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में ट्रैक स्पर्धा इसी ट्रैक पर आयोजित की गई थी जिसकी कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सितारों ने सराहना की है।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने हाल में खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक के दौरान पटियाला के एनआईएस में ट्रैक बिछाने का समर्थन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड