देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 200 नए मरीज, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस से 200 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,806 हो गई जबकि एक मरीज की मौत से मृतकों की संख्या 52 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, दो अगस्त केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस से 200 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,806 हो गई जबकि एक मरीज की मौत से मृतकों की संख्या 52 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में अब भी 1,445 लोग संक्रमित हैं जबकि अभी तक 2,309 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या में भव्य सौंदर्यीकरण का काम जारी, राम मंदिर की नींव में डाला जाएगा 151 पवित्र नदियों का जल.

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में इस बीमारी से मरने वाले लोगों की दर 1.4 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 886 नमूनों की जांच में 200 लोग संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, रूटीन चेक-अप के लिए 30 जुलाई को हुईं थी एडमिट: 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस अवधि के दौरान कुल 111 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 3,806 है।

यहां जिपमर अस्पताल में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या 52 हो गई। बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।

अभी तक कुल 40,652 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 36,142 संक्रमित नहीं पाए गए। बाकी के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

कुमार ने बताया कि 242 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं। इनमें से 231 पुडुचेरी में तथा 11 अन्य यनम में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी