भारतीय नौसेना के 20 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली: मुंबई में भारतीय नौसेना के कम से कम 20 कर्मी कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं.
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
ये नौसैन्य कर्मी पश्चिमी नौसैन्य कमान की साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे का हिस्सा थे.
सूत्रों ने बताया कि सभी का मुंबई के एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है.
भारतीय नौसेना से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली है.
शुरुआत में एक नौसैन्य अधिकारी इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था और बाद में अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच का आदेश दिया था.
Tags
संबंधित खबरें
नौसेना को एक और नीलगिरी क्लास स्वदेशी एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ की डिलीवरी
VIDEO: 'आत्मनिर्भर भारत': ISRO का 'बाहुबली' रॉकेट LVM3-M5 हुआ लॉन्च, भारतीय नौसेना को मिलेगा नया कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-7R का तोहफा
ISRO का 'बाहुबली' रॉकेट फिर भरेगा उड़ान, नेवी को मिलेगी 'समुद्र की तीसरी आंख', जानें क्या है CMS-03 सैटेलाइट?
समुद्र ने न केवल व्यापार और संस्कृति बल्कि जिज्ञासा व साहस को भी दिशा दी है: नौसेना प्रमुख
\