देश की खबरें | पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ के लिए बनीं 20 पाकिस्तानी चौकियों को तोप से उड़ाया: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की तोपखाना इकाई के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने के लिए बनाई गईं 20 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुंछ, 21 मई पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की तोपखाना इकाई के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने के लिए बनाई गईं 20 से अधिक पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तोपखाना इकाई के एक अधिकारी ने कहा, "हमें 7, 8 और 9 मई को आदेश मिले, हमने तीन दिन में 600 से अधिक तोप के गोले दागे, और दुश्मन की 20 से अधिक चौकियों को सटीक निशाना बनाया। ये चौकियां आतंकवादी के ठिकानों का हिस्सा थीं और इनका इस्तेमाल आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए किया जाता था।"

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के हमले का जवाब देने में विफल रहने पर पाकिस्तान ने आम लोगों के क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसकी वजह से पुंछ सेक्टर में लोगों की मौत हुई

पुंछ सेक्टर में लगभग दो सप्ताह पहले तनाव बढ़ गया था।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

जम्मू क्षेत्र में विशेष रूप से पुंछ में तोपखाने की गोलाबारी, मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण आठ से 10 मई के बीच 27 लोगों की मौत हुई और 70 से अधिक घायल हुए थे।

सेना के अनुसार, सटीक हमलों ने दुश्मन के रसद, साजो-सामान और मनोबल को कमजोर कर दिया। अधिकारी ने कहा, "जब सैनिकों ने चौकियों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर दिया, तो हमें पता चल गया कि हमने उनके (पाकिस्तान के) जवानों, साजो-सामान और मनोबल को तबाह कर दिया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\