देश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 937 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में 20 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 937 हो गई।
शिलांग, पांच अगस्त मेघालय में 20 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 937 हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पूर्वी खासी हिल जिले में संक्रमण के 19 और पश्चिमी गारो हिल जिले में एक मामला सामने आया।
स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि राज्य में अब 594 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक कोविड-19 के 338 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राज्य के पूर्वी खासी हिल जिले में 488 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं रि-भोई में 51, पूर्वी जयंतिया हिल जिले में 17, पश्चिमी जयंतिया हिल में 16, पश्चिमी गारो हिल में 15, पश्चिमी खासी हिल में पांच और दक्षिणी गारो हिल में दो संक्रमित मरीज हैं।
उन्होंने कहा कि चार जिले-दक्षिण पश्चिम खासी हिल, पूर्वी, उत्तरी और दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स,फिलहाल कारोना वायरस संक्रमण से मुक्त हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि पूर्वी खासी हिल जिले में उपचाराधीन 488 मरीजों में से 189 बीएसएफ कर्मी, 59 सशस्त्र सेनाओं के कर्मी हैं और 240 नागरिक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)