देश की खबरें | कृषि उत्पाद कम्पनी की डेयरी में गैस रिसाव से 20 कर्मचारी बीमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के पुतालापट्टू निर्वाचन क्षेत्र में एक निजी कृषि उत्पाद कम्पनी की डेयरी में बृहस्पतिवार देर रात अमोनिया गैस के रिसाव से कम से कम 20 कर्मचारी बीमार पड़ गए। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 21 अगस्त आंध्र प्रदेश के पुतालापट्टू निर्वाचन क्षेत्र में एक निजी कृषि उत्पाद कम्पनी की डेयरी में बृहस्पतिवार देर रात अमोनिया गैस के रिसाव से कम से कम 20 कर्मचारी बीमार पड़ गए। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

पुलिस ने बताया कि तीन पीड़ितों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पांच पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित सीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | Hartalika Teej 2020 Easy Last-Minute Mehndi Designs: हरतालिका तीज के लिए लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन, देखें लेटेस्ट आसान अरेबिक, फ्लोरल पैटर्न के फोटोज और वीडियो.

उन्होंने बताया कि बाकी मरीजों का इलाज चित्तूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

चित्तूर के जिलाधिकारी नारायण भारत गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सेंथिल कुमार ने डेयरी का दौरा किया और बचाव अभियान का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Floods: उत्तर प्रदेश में बाढ़ बनी मुसीबत, सरयू के बढ़ते जलस्तर के कारण अयोध्या के कई गांव पानी में डूबे.

गुप्ता के अनुसार गैस रिसाव उस समय हुआ जब वहां वेल्डिंग का कुछ काम चल रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जांच के आदेश दे दिए हैं और उसके बाद ही हादसे का सही कारण पता चल पाएगा। संभावित मानवीय लापरवाही के दृष्टिकोण से भी जांच की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि बीमार पड़े कर्मचारियों की हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\