जरुरी जानकारी | देश में बीते वित्त वर्ष में 2.7 करोड़ वाहनों का हुआ उत्पादनः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 में विभिन्न वाहन खंडों एवं किस्मों के तहत 108 अरब डॉलर (करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के कुल 2.7 करोड़ वाहनों का उत्पादन किया। इसमें मूल्य के हिसाब से यात्री वाहनों की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही।

मुंबई, 28 जून घरेलू वाहन उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 में विभिन्न वाहन खंडों एवं किस्मों के तहत 108 अरब डॉलर (करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के कुल 2.7 करोड़ वाहनों का उत्पादन किया। इसमें मूल्य के हिसाब से यात्री वाहनों की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही।

प्रबंधन सलाहकार फर्म प्राइमस पार्टनर्स ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कुल वाहनों में वाणिज्यिक वाहन खंड की हिस्सेदारी 10 लाख वाहनों की रही जिनका मूल्य करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में देश में कुल दो करोड़ दोपहिया वाहनों का उत्पादन हुआ जो कुल वाहनों का करीब 77 प्रतिशत है। वहीं मूल्य के हिसाब से 1.8 लाख करोड़ रुपये वाले दोपहिया खंड की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत रही है।

इस अवधि में देश के वाहन उद्योग में करीब 1.9 करोड़ लोगों को रोजगार मिला था।

रिपोर्ट कहती है कि यात्री वाहन खंड में मध्यम आकार और पूर्ण आकार वाले एसयूवी उप-खंडों की हिस्सेदारी मूल्य के लिहाज से आधे से भी अधिक रही।

कॉम्पैक्ट एसयूवी उप-खंड ने भी कुल वाहनों के मूल्य में 25 प्रतिशत योगदान दिया। वहीं लक्जरी खंड के वाहनों ने मूल्य में 63,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बाजार में अब सस्ती 'मिनी' कारों और सेडान कारों को अधिक पसंद नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से इनकी हिस्सेदारी घटी है।

जहां तक बैटरी-चालित वाहनों का सवाल है तो इसका बड़ा हिस्सा दोपहिया और तिपहिया खंड में ही देखने को मिला है।

रिपोर्ट कहती है कि भारतीय ईवी उद्योग चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे अग्रणी बाजारों से पीछे चल रहा है लेकिन इस खंड में भारी निवेश होने से भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत नजर आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें