देश की खबरें | तेलंगाना चुनाव के लिए 2.5 लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 27 नवंबर तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने यह जानकारी दी।

राज ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि जारी किए गए 1,68,612 डाक मतपत्रों में से 26 नवंबर तक 96,526 पर मतदान हो चुका है।

उन्होंने कहा, “इस व्यवस्था में निश्चित रूप से 2.5 लाख से कम लोग नहीं रहेंगे। जहां तक पुलिस की बात है, तो चुनाव ड्यूटी पर तेलंगाना पुलिस के 45,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पड़ोसी राज्यों से कुल 23,500 होम गार्ड के जवानों की मांग की गई थी, जिनके एक या दो दिन में यहां पहुंचने की उम्मीद है।”

राज ने कहा कि राज्य विशेष पुलिस की 50 कंपनियां तथा केंद्रीय बलों की 375 कंपनियां मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।

उन्होंने कहा कि 26,660 मतदाताओं ने ‘होम वोटिंग’ सुविधा के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अधिकारी ने कहा कि नौ अक्टूबर को राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेलंगाना में सोना, शराब, नकदी तथा अन्य चीजों सहित 709 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी