देश की खबरें | सोनम कपूर और उनके पति के दिल्ली स्थित मकान में 2.4 करोड़ रुपये की चोरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नयी दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नयी दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अम्रुता गुगुलोथ ने कहा कि दंपति ने 23 फरवरी को अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित अपने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोनम और उनके पति ने शिकायत की थी कि उनके घर से 2.4 करोड़ रुपये की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि दंपति को चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला था, लेकिन उन्होंने 23 फरवरी को पुलिस से इसकी शिकायत की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुगलक रोड पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक टीमों का गठन कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)