देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय में 2.34 लाख मामले लंबित, न्यायाधीशों के 41 प्रतिशत पद खाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय 72 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में से केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है और इसमें दो लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

कोलकाता, 15 मई कलकत्ता उच्च न्यायालय 72 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में से केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है और इसमें दो लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में तीन और अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की, जिससे उनकी संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि लंबित मामलों के साथ-साथ नई दायर याचिकाओं से निपटने के लिए न्यायाधीशों की संख्या को जल्द से जल्द और बढ़ाने की जरूरत है। न्यायपालिका की ओर से लंबित मामलों को कम करने के प्रयासों के बावजूद उच्च न्यायालय के समक्ष कुल 2,34,539 मामले लंबित हैं।

न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय में 72 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है और वह केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है। तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद यह संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी। लेकिन फिर भी स्वीकृत संख्या से 30 की या 41.66 प्रतिशत की कमी रहेगी।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक गांगुली ने कहा कि उच्च न्यायालय के साथ ही उप-संभागीय (सब डिविजनल) और जिला अदालतों में भी न्यायाधीशों की संख्या तत्काल बढ़ाई जानी चाहिए।

आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी तक लंबित 2,34,539 मामलों में से 1,97,184 मामले दीवानी हैं, जबकि उस तारीख तक लंबित आपराधिक मामलों की संख्या 37,355 है। उच्च न्यायालय कोलकाता में है, वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर और उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में इसकी स्थायी सर्किट पीठ हैं।

गांगुली ने कहा, ''यहां तक ​​कि पूरी क्षमता होने के बाद भी न्यायाधीशों की संख्या अपर्याप्त है और इसलिए 40 प्रतिशत से अधिक कमी होने के कारण लंबित मामलों को कम करना बहुत मुश्किल है।''

गांगुली ने ''पीटीआई-'' से कहा कि अदालत में नए मामलों की संख्या बढ़ रही है क्योंकि लोगों के पास न्याय मांगने के लिए कोई और स्थान नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी