देश की खबरें | 19 सितंबर : सुनीता विलियम्स का जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को विश्व में एक महाशक्ति के तौर पर देखा जाता है और सितंबर के महीने का देश के अंतरिक्ष इतिहास में खास महत्व है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर को ही हुआ था। अमेरिकी नौसेना की अधिकारी सुनीता विलियम्स को नासा ने अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितम्बर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को विश्व में एक महाशक्ति के तौर पर देखा जाता है और सितंबर के महीने का देश के अंतरिक्ष इतिहास में खास महत्व है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर को ही हुआ था। अमेरिकी नौसेना की अधिकारी सुनीता विलियम्स को नासा ने अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था।

अमेरिका के ओहायो राज्य के यूक्लिड शहर में 19 सितंबर, 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स ने एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिन तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया और एक महिला यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकार्ड भी एक समय उनके नाम पर था।

यह भी पढ़े | गूगल प्ले स्टोर पर फिर से उपलब्ध हुआ Paytm, नियमों के उल्लंघन के चलते आज हटा दिया गया था: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

यह भी पढ़े | Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ाने 19 सितंबर से चलेंगी अपने समय पर, दुबई ने 2 अक्टूबर तक लगया था रोक.

1581 : सिख गुरू रामदास जी का निधन।

1891 : विलियम शेक्सपीयर के विश्व प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया।

1955 : अर्जेंटीना की सेना और नौसेना द्वारा विद्रोह के बाद राष्ट्रपति जुआन पेरोन हटाए गए।

1957 : अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1965 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का जन्म।

1983 : ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट कीट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

1988 : इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने।

1996 : ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।

2000 : कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

2006 :थाईलैड में सेना ने सरकार का तख्ता पलटा, जनरल सुरायुद बने प्रधानमंत्री।

2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगाई।

2014 - एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु।

एकता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू