देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,972 नए मामले, 71 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,972 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,63,994 हो गई।

अमरावती/इम्फाल/श्रीनगर, तीन मई आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,972 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,63,994 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,277 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक कुल 10,03,935 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 71 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8,207 तक पहुंच गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 1,51,852 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, मणिपुर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 362 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32,523 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 422 तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में फिलहाल 2,071 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक कुल 30,030 लोग ठीक हो चुके हैं।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को संक्रमण के 3,733 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,87,219 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 51 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,421 तक पहुंच गईं।

नए मामलों में जम्मू संभाग में 1,294 नए मामले जबकि कश्मीर में 2,439 मामले दर्ज किए गए।

केंद्र शासित प्रदेश में 34,567 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 1,50,213 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\