देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 1885 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1885 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 75,459 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, सात सितंबर मध्य प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1885 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 75,459 हो गई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,589 हो गयी है।

यह भी पढ़े | NCP Chief Sharad Pawar and Anil Deshmukh Receive Threat Calls: सीएम उद्धव ठाकरे के बाद NCP चीफ शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे कॉल.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से इंदौर एवं सागर में तीन-तीन, ग्वालियर में दो तथा भोपाल, जबलपुर, नीमच, रतलाम, खंडवा, दतिया, सतना, श्योपुर एवं छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 421 मौत इन्दौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 307, उज्जैन में 80, सागर में 63, जबलपुर में 97, ग्वालियर में 71, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 25 एवं खरगोन में 30 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 279 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 187, ग्वालियर में 186, जबलपुर में 213, शिवपुरी में 67 एवं खरगोन में 70 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 75,459 संक्रमितों में से अब तक 56,909 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 16,961 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 1022 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,008 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट