विदेश की खबरें | नेपाल में बस पलटने से 18 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के बागमती प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस पलटने से 18 लोग घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 25 फरवरी नेपाल के बागमती प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस पलटने से 18 लोग घायल हो गए।

'द राइजिंग नेपाल' समाचार पत्र की खबर के अनुसार, यह दुर्घटना कावरेपालनचोक जिले में बीपी राजमार्ग पर हुई। काठमांडू से रामेछाप जा रही बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे।

खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि कुल 18 लोग घायल हुए हैं और घायलों में बस चालक और सह-चालक भी शामिल हैं।

सभी घायलों को धुलिखेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस निरीक्षक दिनेश कुँवर के अनुसार, सात घायलों की हालात सामान्य है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड