देश की खबरें | केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के 18 सदस्यों ने उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रम की परीक्षा उतीर्ण की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के अठारह सदस्यों ने केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (केएसएलएमए) द्वारा उच्चतर माध्यमिक समकक्षता पाठ्यक्रम के लिए आयोजित परीक्षा उतीर्ण कर ली है, जिससे वे आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 22 अक्टूबर केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के अठारह सदस्यों ने केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (केएसएलएमए) द्वारा उच्चतर माध्यमिक समकक्षता पाठ्यक्रम के लिए आयोजित परीक्षा उतीर्ण कर ली है, जिससे वे आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

यह पहला बैच है जिसने उच्चतर माध्यमिक (12वीं कक्षा) समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

ट्रांसजेंडर नीति लागू करने वाले पहले राज्य केरल ने ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए केएसएलएमए और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 2018 में जारी एक सतत शिक्षा कार्यक्रम 'समन्वय' की शुरुआत की थी।

केएसएलएमए की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पथनमथिट्टा, तिरुवनंतपुरम और कोल्लम समेत विभिन्न जिलों में कुल 22 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 18 उतीर्ण हुए।

यह भी पढ़े | UP में 24 घंटे में कोरोना के 2402 नए केस, 35 लोगों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केएसएलएमए के सूत्रों ने बताया कि एक ऑटोरिक्शा चालक कार्तिक ने परीक्षा पास कर ली है, जिसे केरल विश्वविद्यालय के बीए इतिहास पाठ्यक्रम में दाखिला मिल गया है।

अब तक, ट्रांसजेंडर समुदाय के कुल 39 लोगों ने 10वीं कक्षा के समकक्ष पाठ्यक्रम पास किया है और वर्तमान में 30 लोग इस पाठ्यक्रम में पढ़ रहे हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया, "उच्चतर माध्यमिक समकक्षता पाठ्यक्रम में 62 ट्रांसजेंडर लोग हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट