देश की खबरें | टीआरपी मामले की जांच करने वाले अधिकारी सहित मुंबई में 18 पुलिस उपायुक्तों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के 18 उपायुक्तों का महानगर के भीतर ही तबादला कर दिया गया है। इन अधिकारियों में टीवी समाचार चैनलों से जुड़े फर्जी टीआरपी रैकेट मामले की जांच कर रहे दल का एक सदस्य भी शामिल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 अक्टूबर मुंबई पुलिस के 18 उपायुक्तों का महानगर के भीतर ही तबादला कर दिया गया है। इन अधिकारियों में टीवी समाचार चैनलों से जुड़े फर्जी टीआरपी रैकेट मामले की जांच कर रहे दल का एक सदस्य भी शामिल है।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को यह आदेश जारी किया गया था।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh Heavy Rains: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद तबाही, हालात से निपटने के लिए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख मांगी 2,250 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद.

टीआरपी मामले की जांच का हिस्सा, डीसीपी(जांच) नंदकुमार ठाकुर को डीसीपी(यातायात) के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

हालांकि एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह अनुरोध अधिकारी द्वारा टीआरपी का मामला सामने आने से पहले ही निजी कारणों से किया गया था।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई की टीम को 5 विकेट से हराया: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपराध शाखा में ठाकुर के स्थान पर प्रकाश जाधव को पदभार दिया गया है जबकि शशिकुमार मीणा को डीसीपी जोन प्रथम, दत्ता नलवाडे को मादक पदार्थ निरोध प्रकोष्ठ का डीसीपी, विजय पाटिल को डीसीपी जोन चतुर्थ, कृष्णकांत उपाध्याय को जोन षष्ठ और एम सी वी महेश रेड्डी को जोन दशम में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि एस चैतन्य, डीसीपी(अभियान) और राजू भुजबल डीसीपी (प्रवर्तन) का पदभार संभालेंगे। वहीं योगेश कुमार गुप्ता डीसीपी(यातायात), संजय पाटिल डीसीपी (मुख्यालय -दो) और एस टी राठौड़ एसबी-1 के एसीपी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\