देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 1,763 नए मामले, आठ और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 1,763 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,700 हो गए। वहीं आठ और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 719 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 19 अगस्त तेलंगाना में कोविड-19 के 1,763 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,700 हो गए। वहीं आठ और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 719 हो गई है।

राज्य सरकार के बुधवार को जारी एक बुलेटिन में मंगलवार 18 अगस्त रात आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले संजय राउत- इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना सही नहीं: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में संक्रमण से बेहद प्रभावित ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 484 नए मामले सामने आए। इसके बाद मेडचल-मलकाजगिरि में 169, रंगारेड्डी में 166 और वारंगल (शहर) में 88 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.75 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक 73,991 लोग ठीक हो चुके हैं और 20,990 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े | Congress President: प्रियंका गांधी बोलीं- अगला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार का नहीं हो, भाई राहुल की बात पर जताई सहमती.

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 77.31 प्रतिशत है।

इसमें बताया गया कि यहां अभी तक करीब आठ लाख नमूनों की जांच की गई है। प्रति दस लाख आबादी पर 21,480 लोगों की जांच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट