देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में 173 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5598 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 20 जुलाई छत्तीसगढ़ में 173 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5598 हो गई है।

सोमवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से कोविड-19 के 169 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः पुलिस ने एक ऐसे शख्स को किया गिरफ्तार जो रिकवर हुआ मरीज बनकर प्लाजमा दान करने के नाम करता था ठगी.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 173 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर जिले से 66, दंतेवाड़ा से 27, जांजगीर-चांपा से 22, राजनांदगांव से 13, बिलासपुर से नौ, दुर्ग से आठ, बीजापुर और जशपुर से सात-सात, सरगुजा से चार, महासमुंद से तीन, रायगढ़ और सुकमा से दो-दो तथा कांकेर, कोरिया और धमतरी से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवानों में, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नौ जवानों में तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 1192 मौतें, 1924 नए मामले: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। वहीं सीआईएसएफ के जवान किरंदुल और बचेली स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों की सुरक्षा में तैनात हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है जिसके साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है।

उन्होंने बताया कि रायपुर निवासी 52 वर्षीय रोगी को जो उच्च रक्तचाप और डायबिटीज मैलाइटिस से ग्रस्त था, 18 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के साथ निमोनिया और एक्यूट रेसपिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम पाए जाने पर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव स्थित शाासकीय मेडिकल कालेज से 32 वर्षीय रोगी को एम्स भेजा गया था। रोगी अन्य रोगों से भी ग्रस्त था, उसकी रविवार को देर रात मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि रायपुर निवासी 51 वर्षीय महिला को मृत अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान लाया गया था। उसके नमूनों की जांच की गई थी जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वहीं भाठागांव निवासी 65 वर्षीय महिला को 16 जुलाई को रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह बगैर अनुमति के अस्पताल से चली गई थी। कोरोना वायरस से संक्रमित उस महिला की 17 जुलाई को मौत हो गई। महिला उच्च रक्तचाप तथा डायबिटीज से भी पीड़ित थी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 250016 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 5598 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिनमें से 3944 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं 1626 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए 28 लोगों की मृत्यु हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\